बीना: सिविल अस्पताल में बैक प्रबंधन ने एसडीएम की मौजूदगी में अस्पताल प्रबंधन को ज़रूरी सामग्री भेंट की
Bina, Sagar | Oct 17, 2025 मरीज को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जहां पूर्व में व्यापारियों एवं समाजसेवियों के द्वारा अस्पताल में इस्तेमाल होने वाली ज़रूरी सामग्री भेंट की गई थी। तो वही इस बार आईडीबीआई बैंक प्रबंधन मदद को सामने आया है। जहां पर बैंक की पूरी टीम ने शुक्रवार करीब 5:00 एसडीएम एवं अस्पताल प्रबंधन की मौजूदगी में करीब दो लाख की कीमत का जरूरी सामान भेंट किया है।