बीना: तीन बोरी खाद के लिए तहसील प्रांगण में किसान धरने पर बैठा, एसडीएम के आश्वासन के बाद धरना खत्म
Bina, Sagar | Oct 17, 2025 किसान विक्रम ठाकुर को पैसा जमा होने के बाद भी तीन बोरी खाद नहीं दिया गया। जिससे परेशान होकर किसान अन्य किसानों के साथ में शुक्रवार करीब 1:30 बजे से धरने पर बैठ गया। किसान के धरने पर बैठने की खबर लगते ही गोदाम प्रभारी भी मौके पर पहुंच गई और समझने का प्रयास किया। लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं हुए। 5 घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन के बाद धरना खत्म किया गया