कोंडागांव: सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव ने वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के द्वारा सोमवार को माता-पिता वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के मुख्य प्रावधानों के संबंध में सर्मपण वृद्धा आश्रम कोण्डागांवका किया औचक निरीक्षण कर आश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य,सुरक्षा,भोजन,आवास,चिकित्सीय सुविधा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच की.