गोंडा के हलधरमऊ स्थित रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय में गुरुवार 12 बजे कैसरगंज सांसद करणभूषण सिंह ने सांसद खेल महोत्सव के आठवें चरण का शुभारंभ किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी के मछली पकड़ने पर तंज कसते हुए कहा, "राहुल गांधी अभी छोटे शिकारी हैं।" बिहार चुनाव को लेकर सांसद ने दावा किया कि वहां BJP गठबंधन की सरकार बनेगी और जनता ने मन बना लिया है।