रायगढ़: रायगढ़ में स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूकता लाने के लिए लगाया गया कैंप, बिजली विभाग ने लोगों की कई शंकाओं को किया दूर
आपको बता दे कि रायगढ़ में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा स्मार्ट मीटर को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान और शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। लोगों में भ्रम था कि स्मार्ट मीटर से बिल अधिक आता है।