गिरिडीह: गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक ने झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से की गांडेय में मुलाकात
गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक ने रविवार को 11 बजे झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से गांडेय में मुलाकात की।इस क्रम में इन्होंने मंत्री को आवेदन सौंपकर गांडेय में सार्वजनिक विवाह भवन निर्माण तथा मेदनीसारे स्थित डिग्री कॉलेज में अविलंब पठन-पाठन शुरू कराने की मांग की।