घिरोर: घिरोर क्षेत्र में घर के बाहर लेटे अधेड़ को कार ने रौंदा, वीडियो हुआ वायरल
घिरोर क्षेत्र में 26 जुलाई की रात घर के बाहर सो रहे अधेड़ को एक कार ने कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित की बेटी शबाना की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।