कानपुर: कल्याणपुर में पुलिस मुठभेड़ में घायल लुटेरा निकला सपा नेता, फोटो सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
कल्याणपुर में पुलिस मुठभेड़ में घायल लुटेरा मुकेश निषाद सपा नेता निकला। मुकेश निषाद की कई फोटो आज सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। मुकेश निषाद ने अपनी फेसबुक आईडी पर उपाध्यक्ष कल्याणपुर विधानसभा समाजवादी पार्टी लिख रखा है। जिसके बाद एक बार फिर से राजनीति गर्म है। वहीं सपा जिला अध्यक्ष ने ऐसी किसी भी जानकारी होने से इनकार किया है।