कानपुर: कल्याणपुर पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़, एक लुटेरे के पैर में लगी गोली
कल्याणपुर थाने की पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई है। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने जानकारी दी कि, शातिर लुटेरे मुकेश निषाद और राजकुमार से पुलिस के मुठभेड़ हुई जिसमें मुकेश निषाद के पैर में गोली लगी है। इन दोनों लुटेरों ने विश्वविद्यालय चौकी क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था। उपनिरीक्षक सचिन सिरोही, शिवकुमार शर्मा और अवनीश पटेल की अहम भूमिका रही।