मनकापुर: न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे गैंगस्टर अंकित वर्मा के घर की हुई कुर्की
Mankapur, Gonda | May 12, 2024 थाना खोड़ारे अपराध निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि थाना छपिया में दर्ज मुकदमा में गैंगस्टर एक्ट की विवेचना की जा रही थी। जिसमें अभियुक्त अंकित वर्मा फरार चल रहा था। जिसके विरुद्ध न्यायालय ASJ स्पेशल जज गैंगस्टर कोर्ट गोण्डा द्वारा कुर्की आदेश निर्गत किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त के घर पर कुर्की की कार्यवाही संपादित की गयी है।