राजगीर: लोरीक धाम से निकली भव्य कलश शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
Rajgir, Nalanda | Apr 10, 2026 राजगीर थाना क्षेत्र के मीराचक विस्थापित गांव के लोरीक धाम से शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे के करीब पारंपरिक कलश शोभायात्रा भव्य रूप से निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा गांव से प्रारंभ होकर राजगीर शहर का भ्रमण करते हुए पवित्र ब्रह्मकुंड पहुंची, जहां वैदिक मंत