डुमरा: सीता जन्मभूमि पुनौरा मंदिर का जीर्णीधार कार्य हुआ शुरू छत लीकेज होने से गर्भ गृह में आ रहा था पानी
सीता जन्मभूमि पुनौरा धाम स्थित पुनौरा मंदिर का जीर्णोधार कार्य शुरू हुआ है। मंदिर का छत लीकेज होने से गर्भ गृह पानी आ रहा था जिसके कारण मंदिर ट्रस्ट द्वारा इस कार्य को शुरू कराया गया है। भगवान राम का अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण हो गया लेकिन सीतामढ़ी में अब तक माता सीता के मंदिर का निर्माण नहीं हुआ है। फिलहाल छत और गुंबज का निर्माण शुरू हुआ है।