शामगढ़: शामगढ़ तहसील के मुंडला से बकाना रोड निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा अधूरा कार्य के चलते ग्रामीण परेशान दिखे
शामगढ़ तहसील के मुंडला से बकाना रोड निर्माण कार्य को लेकर भूमि पूजन का कार्य विगत 2 वर्ष पूर्व हुआ था। निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार द्वारा कार्य किया जा रहा था, परंतु कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुआ और निर्माण कार्य आज भी अधूरा पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, ऐसे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण जनकाफी समय से परेशान दिखाई दे रहे हैं कार्य पूर्ण करने की गुहार लगाई