बीना: डेहरी फाटक के पास ट्रेन से गिर गई 14 साल की मासूम, घायल अवस्था में सागर रेफर, पहचान होने के बाद परिजनों को दी सूचना
Bina, Sagar | Jun 12, 2026 जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी-बीना रेलवे लाइन के देहरी फाटक के पास 11 जून की रात एक हृदयविदारक हादसा हो गया। प्रयागराज से पुणे जा रही ट्रेन में सवार 14 वर्षीय किशोरी अंकिता अपनी मां नीरज द्विवेदी और दो वर्षीय छोटे भाई के साथ यात्रा कर रही थी।तभी अचानक... चलती ट्रेन से वह नीचे गिर गई। घायल किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया गया।