आज पार्टी दफ्तर से आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा, मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि कोचिंग सेंटरों की लूट पर नियंत्रण के लिए कानून बनाया जाए और इसे सभी राज्यों में लागू किया जाए। कोचिंग सेंटर, हॉस्टल, फीस संचालन के नियम-कायदे तय किए जाएं।