हौज खास: ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना को लेकर आप नेताओं ने संसद के बाहर किया प्रदर्शन
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में हुए कोचिंग सेंटर हादसे में यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत पर आज आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक और गुरमीत सिंह मीत हायर समेत कई आप नेता ने संसद के बाहर प्रोटेस्ट करते हुए दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना को बर्खास्त करने की मांग उठाई है।