मड़ियाहू: मंगरी गांव निवासी बीएससी के छात्र की सड़क हादसे में हुई मौत, परीक्षा देकर लौट रहा था
बरसठी थाना क्षेत्र के मंगरी गांव निवासी एक छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह बीएससी अंतिम वर्ष की अंतिम परीक्षा देकर घर लौट रहा था। परिवार के इकलौते बेटे की असमय मौत से घर में मातम पसरा है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है