सिवनी: सिवनी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, किसानों की समस्या को लेकर प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष घायल
Seoni, Seoni | Nov 12, 2025 सिवनी में मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को विरोध के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश मरावी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।