मुरैना नगर: मुरैना: गड्ढों से खतरा, गोपीनाथ पुलिया पर ई-रिक्शा पलटा, युवक घायल
मुरैना शहर में गोपीनाथ की पुलिया के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार 20 वर्षीय आशीष गुर्जर घायल हो गया। वह सिद्धनगर से बाजार जा रहा था। हादसे के बाद दोस्तों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पैर में चोट के चलते टांके लगाए गए और भर्ती किया गया। लोगों ने नगर निगम की लापरवाही को जिम्मेदार