रोहतास: अति नक्सल प्रभावित रोहतास व चुटिया के पहाड़ी इलाकों में SSB एवं जिला पुलिस के जवानों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
Rohtas, Rohtas | Aug 16, 2024 नक्सलियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत रोहतास सहित चुटिया थाना के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पंडरिया, परछा तथा आस पास के जंगल एवं पहाड़ी इलाकों में SSB एवं रोहतास पुलिस के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया ।एसपी के मुताबिक इस स्पेशल ड्राइव के दौरान आम जनों से संवाद भी किया गया। वही आम जनों की समस्या का निराकरण भी किया गया।