रोहतास: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में कार्य समिति की बैठक में पार्टी की मजबूती और विस्तार पर की चर्चा
Rohtas, Rohtas | Aug 14, 2024 रोहतास नगर पंचायत में भाजपा के रोहतास नगर अध्यक्ष दीपक कश्यप एवं रोहतास मंडल ग्रामीण अध्यक्ष विवेक बहादुर के संयुक्त नेतृत्व में कार्य समिति की बैठक की गई ।दअरसल बैठक के शुभारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी थे।