बेरो: बेड़ो में “बेड़ो जन महोत्सव” का शुभारंभ, शिक्षा-स्वास्थ्य व जागरूकता पर जोर
Bero, Ranchi | Mar 23, 2026 बेड़ो प्रखंड परिसर में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से तीन दिवसीय “बेड़ो जन महोत्सव” का शुभारंभ हुआ। पहले दिन पुस्तक मेला, नाटक “हाँ, मैं सावित्रीबाई फुले” व ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित हुए। 24 मार्च को आंगनवाड़ी मेला और 25 मार्च को स्वास्थ्य परिचर्चा होगी। महोत्सव का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है।