राजातालाब: बेमौसम बारिश के कारण किसानों की मड़ाई रुकी, चिंता बढ़ी
बेमौसम बारिश से किसानों की मड़ाई रुकी, बढ़ी चिंता वाराणसी। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दीं। अचानक हुई बारिश के चलते खेतों में चल रहा गेहूं की मड़ाई का कार्य बीच में ही रुक गया। मजबूरन किसानों को अपने तैयार फसल को तिरपाल से ढंककर अस्थायी रूप से सुरक्षित करना पड़ा ।