नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में लगातार बढ़ता जा रहा आवारा कुत्तों का आतंक, लोग परेशान #jansamasya
आपको बता दे की नौगांवा तहसील क्षेत्र में लगातार आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से आसपास के लोग काफी परेशान हैं। इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल सिद्धू ने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की है कि वह तत्काल प्रभाव से आवारा कुत्तों को पड़कर कहीं और भिजवाएं ताकि कोई बड़ी घटना ना हो सके।