नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में निकली शौर्य तिरंगा यात्रा, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए गए नारे
नौगावा सादात विधानसभा के नोगावा मंडल में हुसैनी चौक से निवर्तमान विधायिका संगीता चेतन चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संगीता चेतन चौहान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सम्पूर्ण दुनिया को अपने साहस और शौर्य का परिचय कराया है। आज समस्त भारतवर्ष सेना के साथ खड़ा है।