धौलपुर: शहर में तीन स्थानों पर चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी उड़ाई गई
शहर में कोतवाली थाना अंतर्गत भामतीपुरा मोहल्ले में गुरुवार रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोडकऱ वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात जने करीब एक लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवीरात समेत अन्य सामान पार कर ले गए। घटना को लेकर पीडि़त वैभव तिवारी ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है। इसी तरह शहर में दो अन्य स्थानों पर भी चोरी की घटनाएं सामने आई