माण्डलगढ़: खाचरोल के खेतों में भीषण आग, 300 बीघा क्षेत्र आई चपेट में
माण्डलगढ़ क्षेत्र के खाचरोल गांव के पास बुधवार रात खेतों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा के कारण आग करीब 300 बीघा क्षेत्र में फैल गई और बस्ती की ओर बढ़ने लगी। ग्रामीणों ने आज गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बताया कि स्थानीय संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर माण्डलगढ़ थाना पुलिस और नगर पालिका की मिनी दमकल मौके पर पहुंच