कोडरमा: मैराथन दौड़ के साथ राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का समापन, उपायुक्त ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार 10 जून से 26 जून तक चलाए गए राज्यव्यापी "नशा मुक्ति जागरूकता अभियान" के अंतिम दिन कोडरमा जिला प्रशासन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में "मादक पदार्थ निषेध" विषय पर आधारित थीम मैराथन दौड़, शपथ ग्रहण समारोह एवं अन्य जागरूकता गतिविधियाँ संपन्न हुईं।