कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र में कोडरमा स्टेशन के पास भदानी रोड पर एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग
तिलैया थाना क्षेत्र में स्टेशन से सटे भदानी रोड में एक तीन मंजिला इमारत में भयानक आग गुरुवार को 7 बजे लग गई है। इमारत के निचले तल्ले में इलेक्ट्रिक वायरिंग उपकरण के गोदाम से सुबह-सुबह लोगों ने धुएं निकलते देखा। इसके बाद अंदर भयानक आग लगे होने की लोगों को जानकारी मिल पाई। घटना के बाद से लगातार दमकल की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास में जुटी ।