मुहर्रम की सातवीं तारीख पर मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक मेदनीनगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान पूरा माहौल "या हसन-या हुसैन" के नारों से गूंज उठा। विभिन्न मोहल्लों के युवाओं ने जगह-जगह गोल जमा कर लाठी, तलवार एवं अन्य पारंपरिक हथियारों से खेल का प्रदर्शन किया।