कटंगी: विश्व पर्यावरण दिवस से योग दिवस तक चला विशेष जनकल्याण शिविर, अंतिम दिन सेलवा में उमड़े 14 पंचायतों के ग्रामीण
शासन निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 09 जून से 12 जून तक चलाए गए विशेष जनकल्याण शिविर का समापन शुक्रवार 12 जून को ग्राम पंचायत सेलवा में हुआ। क्लस्टर मुख्यालय सेलवा में आयोजित इस अंतिम शिविर में 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं