बिजनौर: मंडावर के चंदक में दौलतपुर मोड़ पर अनियंत्रित होकर गन्ने से भरा ट्रैक्टर पलटा, बाइक और मूंगफली की दुकान हुई क्षतिग्रस्त
Bijnor, Bijnor | Jan 5, 2025 बिजनौर में आज रविवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे मंडावर थाना क्षेत्र के चंदक में स्थित दौलतपुर मोड पर सामने से आ रहे एक ट्रक को बचाने के चक्कर में गन्ने से भरा अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे बाइक व मूंगफली के ठेले को रोंदते हुए पलट गया। हादसे में गांव टिमला निवासी किसान भारत सिंह मामूली रूप से घायल हुआ है। हादसे के दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई थी।