अररिया: डमहेली में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक पक्ष के 5 लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 20, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के डमहेली वार्ड संख्या 03 में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में एक पक्ष के 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में गुरुवार को देर रात्रि 9 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गम्भीर रूप से घायल सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है।