जमुआ: गंगा स्नान कर लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में कोहराम
Jamua, Giridih | May 11, 2026 जमुआ प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर पंचायत के पाराखारो निवासी विवेक कुमार राणा की 27 वर्षीय पत्नी अनीता देवी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि अनीता देवी अपने पति के साथ गोदावरी नदी में स्नान कर लौट रही थीं। इसी दौरान परगोडीह खरगडीहा के पास उनकी दोपहिया वाहन को किसी