गीडा थाना के बसुधा गांव निवासी ब्रिज भारत (25) पुत्र स्व. हनुमान गौंड को काम करने के दौरान बंदर ने काट कर घायल कर दिया। परिजनों ब्रिज को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां पर इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार ब्रिज भारत गांव में ही एक घर पर पेंट पालिश का काम कर रहा था। इसी दरम्यान बंदर ने काटकर घायल कर दिया। मजदूर के पैर में गहरा घाव बन गया है।