उमरियापान के समीप स्थित प्रसिद्ध भरभरा आश्रम में भव्य संत समागम का आयोजन हुआ संत बनवारीदास महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से आए संत-महात्मा, साधु-संत एवं हजारों श्रद्धालु शामिल हुए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया दर्शन, प्रवचन, भजन और सत्संग के माध्यम से संतों ने सद्भाव, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया