बेरमो: बेरमो के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
Bermo, Bokaro | Apr 29, 2026 बेरमो क्षेत्र में बुधवार दोपहर ढाई बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। फुसरो, जरीडीह, कथारा और पेटरवार इलाकों में करीब एक घंटे तक तेज हवाओं संग बारिश जारी है।बारिश से तापमान में 6-7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।