सबलगढ़: शहर में हाउसिंग बोर्ड की ₹15 करोड़ की 3 हेक्टेयर शासकीय जमीन को प्रशासन ने अतिक्रमण से मुक्त कराया
सबलगढ़ में हाउसिंग बोर्ड की करीब 15 करोड़ रुपये कीमत की 3 हेक्टेयर शासकीय जमीन को प्रशासन ने अतिक्रमण से मुक्त कराया एसडीएम मेघा तिवारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार रविश सिंह भदोरिया के नेतृत्व में ग्राम देवपुर पुछरी में कार्रवाई की गई। लंबे समय से जमीन पर झोपड़ी और खलिहान बनाकर कब्जा किया गया था प्रशासन ने जेसीबी मशीन से सभी अवैध अतिक्रमण हटाया है