कलान: क्षेत्र के खमरिया गांव में पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
शाहजहांपुर जनपद के कलां थाना क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी अनुरोध पुत्र रक्षपाल कश्यप ने अपनी शिकायत में बताया कि दीपावली की रात उनका भाई पटाखे चला रहा था। तभी गांव के राजीव, टिंकू, जीतू और सुभाष पुत्रगण हाकिम ने उसे गाली देकर भगा दिया।इसके बाद ये सभी लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर आ गए और गालियां देते हुए ईंट-पत्थर फेंके। दोनों पक्षो के कई लोग घायल हुए