बरेली: सुभाष नगर क्षेत्र के करेली बदायूं रोड पर तेज रफ्तार टेंपों ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, मां-बेटे हुए घायल
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली बदायूं रोड पर तेज रफ्तार टेंपो ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से कि है ।थाना पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घायल लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।