बरेली: इस्लामी इंटर कॉलेज के मैदान में पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली
कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लामी इंटर कॉलेज के मैदान में छह बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए बदमाश काफी शातिर किस्म की अपराधी हैं। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।