मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के निमरानी बायपास पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। ठीकरी से खलघाट की ओर जा रहे एक सवारी टैंपो को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टैंपो चालक नंदकुमार राठौड़ (35) की इलाज के दौरान मौत हो गई।