जमुई: देहरीडीह गांव से वृद्ध हुए गायब, 50 घंटे बाद भी नहीं मिला वृद्ध, पुत्र ने ख़ैरा थाना में दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Dec 28, 2024 देहरीडीह गांव से गुरुवार की सुबह 6:00 बजे से गायब हुए वृद्ध की 50 घंटे बाद शनिवार की दोपहर 12:30 बजे तक भी वृद्ध का पता नहीं चल सका।मामले में पुत्र संजीव दुबे ने अपने पिता के गायब होने की शिकायत ख़ैरा थाना में आवेदन देकर की है। ग़ायब वृद्ध बांका जिले के मंजिरा गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार दुबे हैं, जो अपनी बहन उषा देवी के घर देहरीडीह गांव आए थे।