मीनापुर: युवा राजद कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के मोरसंद गांव में मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती
मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के मोरसंद गांव में युवा राजद के प्रदेश महासचिव विक्रांत यादव के नेतृत्व में केक काटकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। विक्रांत यादव ने बाबा साहेब के बारे में ग्रामीणों को बताया। इस कार्यक्रम में सुरेश राम, रविंद्र राय, लालबाबू भगत, देवेंद्र राय, मनोज राम, मुन्ना राम आदि लोग मौजूद थे।