मीनापुर: वैशाली लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विजय कुमार उर्फ मुन्ना शुक्ला ने मीनापुर विधानसभा में जनसंपर्क अभियान चलाया।
वैशाली लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन के प्रत्याशी विजय कुमार उर्फ मुन्ना शुक्ला ने मीनापुर विधानसभा में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहीं जनसंपर्क अभियान के तहत धरमपुर खेमाईपट्टी मुस्तफागंज मेथनापुर जामुन मठिया गांव में जनसंपर्क अभियान के तहत जनता से मिल उनकी समस्याओं को सुना।