हमीरगढ़। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर हमीरगढ़ नगर में नामदेव छीपा समाज के तत्वावधान में विट्ठल भगवान एवं संत शिरोमणि नामदेव जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। शोभायात्रा ने नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया।