लोहरदगा: हम 18 विधायक फिर से करेंगे रिपीट, निश्चित रूप से हमारी होगी वापसी : डॉ रामेश्वर उरांव, वित्त मंत्री
झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड कांग्रेस फिर से अपने 18 विधायको पर दांव लगा सकती है। कांग्रेस के वर्तमान 18 विधायको को फिर से टिकट मिलने की संभावना है। प्रदेश नेतृत्व ने सभी विधायको को क्षेत्र में रहकर चुनावी मोड में कार्य करने का निर्देश दिया है। झारखंड में कांग्रेस, जेएमएम के साथ 33 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है।