लोहरदगा: झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा ललित नारायण स्टेडियम से जिला समाहरणालय तक निकाली गई आभार यात्रा
सोमवार को डीटीएच संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि झारखंड सरकार का यह ऐतिहासिक फैसला है इस फैसले से होमगार्ड जवानों का न्यूनतम वेतन 21,700 ,9,982 रुपए महंगाई भत्ता, 75 रुपये धुलाई भत्ता कुल 31,757 रुपया मानदेय के रूप में दिया जाएगा यह सरकार का होमगार्ड के लिए बहुत बड़ा उपहार है।