लोहरदगा: ज़िले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में सांप के काटने से दो लोगों की तबियत बिगड़ी, लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती
लोहरदगा जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्र में सांप काटने से दो लोग गंभीर हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। पहली घटना लोहरदगा जिला के किस्को थाना क्षेत्र के सलैया अंबा टोली गांव की है। जहां तेतरा उराँव की 40 वर्षीय पत्नी गुड़िया उरांव को सांप ने काट लिया। गुड़िया खेत में काम कर रही थी।