पीपलदा: इटावा कस्बे में तीसरी आँख से निगरानी के लिए नगर के मुख्य चौराहों पर 64 सीसीटीवी कैमरे करवाए जाएंगे दुरस्त
Pipalda, Kota | Feb 1, 2025 जिले के इटावा कस्बे में अब पुलिस तीसरी आँख की मदद से निगरानी करेगी इसको लेकर कस्बे में लगे 64 कैमरों को ठीक करवाया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी ने शनिवार दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इटावा कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर की पहल पर कस्बे में लगे 64 कैमरे ठीक करवाये गए है।